KHABAR: जिले में अब तक औसत 682.25 मि.मी. वर्षा दर्ज, पढ़े MP44NEWS पर खास खबर

MP 44 NEWS July 28, 2025, 4:26 pm Technology

नीमच - जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 682.25 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 439.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 607.5 मि.मी., जावद में 711 मि.मी., सिंगोली में 906.5 मि.मी. एवं मनासा में 504 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 368 मि.मी.जावद में 519 मि.मी.एवं मनासा में 432 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जिले में 28 जुलाई 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 162.75 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 105 मि.मी., जावद में 136 मि.मी., मनासा में 144 मि.मी एवं सिंगोली में 263.3 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });