मेष: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ साबित हो सकता है। पुराने झगड़े या पारिवारिक विवाद का समाधान मिलने से मानसिक राहत मिलेगी। व्यापार में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा और बच्चों की सेहत को लेकर राहत की खबर मिलेगी। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें सफलता के योग हैं। वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए यह दिन खास है। लंबे समय से रुका कोई जरूरी कार्य आज संपन्न हो सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक हो सकती है। मन में धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। साथ ही, आज आप कोई नया वाहन खरीदने का विचार भी कर सकते हैं। व्यापार में अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को आज मानसिक रूप से थोड़ा दबाव झेलना पड़ सकता है। अनिश्चितता के कारण चिंता बनी रहेगी। किसी को भी बड़ी रकम उधार देने से बचें। आर्थिक स्थिति थोड़ी डगमग रह सकती है, लेकिन मन में नए काम को लेकर योजनाएं बन सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों, खासकर पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कर्क: कर्क राशि के जातकों का स्वास्थ्य आज थोड़ा कमजोर रह सकता है। बदलते मौसम की वजह से सर्दी-खांसी या थकावट परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं, जिससे व्यापार में अड़चनें आएंगी। पारिवारिक विवाद, विशेषकर संपत्ति से जुड़ा मतभेद उभर सकता है। पत्नी और बच्चों के भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। सिंह: सिंह राशि वालों को आज संभलकर चलना चाहिए। कोई झूठा आरोप या विवादों में फंसने की आशंका है। मानसिक रूप से थकावट और बेचैनी बनी रह सकती है। व्यापार में बदलाव के लिए आज का दिन सही नहीं है। पारिवारिक मतभेद भी उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखना जरूरी होगा। कन्या: कन्या राशि के लिए आज का दिन थोड़ी मुश्किलों से भरा हो सकता है। किसी करीबी के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। रिश्तों में तनाव और स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी की सेहत को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। व्यापार में साझेदारों से धोखा मिलने की आशंका है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें। तुला: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मक रूप से कठिन हो सकता है। किसी करीबी की विदाई या दुखद समाचार मिल सकता है। वाहन चलाते समय दुर्घटना की आशंका है। व्यापार में नुकसान संभव है और साझेदारी में दरार आ सकती है। मन शांत रखें और जोखिम से बचें। वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। जो योजनाएं आपने बनाई थीं, वे साकार होंगी। साथी के साथ घूमने जाने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा और परिवार में कोई शुभ कार्य होने की संभावना है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। धनु: धनु राशि वालों को आज सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी की चालबाजी या साजिश का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में नुकसान और पारिवारिक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है, जिससे प्रतिष्ठा पर असर पड़ सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और भावनाओं में बहने से बचें। मकर: मकर राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ निराशाजनक खबरें मिल सकती हैं। व्यापार में नुकसान की संभावना है, इसलिए नए निवेश या वाहन खरीद से बचें। पारिवारिक विवादों से दूरी बनाकर रखें और अपनी बात सोच-समझकर रखें। कुंभ: कुंभ राशि के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। अटके हुए कार्य पूरे होंगे और नई योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में मुनाफे के संकेत हैं। परिवार में कोई शुभ अवसर आ सकता है। लंबे समय की यात्रा या नया वाहन/घर खरीदने की योजना आज मूर्त रूप ले सकती है। मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण है। स्वास्थ्य की दृष्टि से सावधानी बरतनी होगी। नए कार्य की शुरुआत में बाधाएं आ सकती हैं। किसी करीबी से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में नुकसान की आशंका है और जीवनसाथी से बहस हो सकती है। संयम और धैर्य से काम लें।