नीमच - जिला नीमच में ‘‘नशें से दूरी है जरूरी‘‘ अभियान
पुलिस कन्ट्रोल रूम पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह एवं विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार द्वारा नशें के संबंध में किया जागरूक, वाहनों पर नशें के विरूद्व जागरूक करने हेतु लगाये पोस्टर
थाना जावद अन्तर्गत विक्रम फैक्ट्री खोर के कर्मचारियों द्वारा नशें के विरूद्व जागरूक करने हेतु बनाई SAY NO TO DRUGS मानव श्रंखला
1 पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार नीमच पुलिस द्वारा ’’नशे से दूरी है जरूरी’’ नशे के विरूद्व अभियान के तहत दिनांक 15.07.25 से 16 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रमों का किया जा रहा है आयोजन।
2 दिनांक 21.07.2025 को पुलिस कन्ट्रोल रूम पर आयोजित नशें से दूरी है जरूरी कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह एवं विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार हुए सम्मिलित।
3 डीआईजी मनोज कुमार सिंह, विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार एवं पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, एनसीसी केडेट्स एवं ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्यों सहित आमजन को नशें के दूष्प्रभावों के बारें में बताया जाकर नशें से दूर रहने की दी समझाईश।
4 कार्यक्रम के पश्चात नशें के विरूद्व लोगो को जागरूक करने हेतु किया गया रैली का आयोजन।
5 इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद राहुल राठौर, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा निकीता सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी, एनसीसी केडेट्स, ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्य एवं आमजन रहे उपस्थित।
6 जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पेम्पलेट्स, बेनर,पोस्टर आदि वितरित किये जाकर किया जागरूक एवं नशा न करने की दिलवाई गई शपथ।
7 थाना जावद अन्तर्गत विक्रम फैक्ट्री खोर के कर्मचारियों द्वारा नशें के विरूद्व जागरूक करने हेतु बनाई SAY NO TO DRUGS मानव श्रंखला।
8 पुलिस थाना मनासा अन्तर्गत ग्रीन फिल्ड स्कुल में नशें के विरूद्व चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोंगिता का आयोजन।
9 नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अन्तर्गत दिनांक 21.07.2025 को जिले में कुल 11 स्कूल, हास्पिटल एवं सार्वजनिक स्थानों पर किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
10 सार्वजनिक स्थानों, विद्यालय एवं हास्पिटल में छात्र-छात्राआंे एवं नागरिकों को जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से किया गया जागरूक।
11 उक्त कार्यक्रम के अंर्तगत आमजन एवं छा़त्र-छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्पपरिणामों से कराया अवगत।
12 जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान छात्रों को पेम्पलेट्स, बेनर,पोस्टर आदि वितरित किये जाकर नशा न करने की दिलवाई गई शपथ।
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा आम नागरिकों में नशें के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता लाने हेतु प्रदेशव्यापी 16 दिवसीय विशेष अभियान (15.07.25 से 30.07.25 तक) ’’नशे से दूरी है जरूरी’’ प्रदेश के समस्त जिलों में चलाया जा रहा है। जिला नीमच में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के सभी पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित विभागों की बैठक ली जाकर अभियान के दौरान आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के संबंधी में जानकारी दी जाकर प्रतिदिन कार्यक्रमों का आयोजन कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर भेजने हेतु दिशा निर्देश दिये गयें।
दिनांक 21.07.2025 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच पर आयोजित ‘‘नशें से दूरी है जरूरी‘‘ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह एवं विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार द्वारा उपस्थित होकर कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस कर्मचारियों, एनसीसी केडेट्स एवं ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्यों सहित आमजन को नशें के दूष्प्रभावों के बारें में बताया जाकर नशें से दूर रहने की समझाईश दी गई। कार्यक्रम के पश्चात नशें के विरूद्व लोगो को जागरूक करने हेतु पुलिस कन्ट्रोल रूम से रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई पुलिस कन्ट्रोल रूम पर समाप्त हुई। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह एवं विधायक नीमच दिलीप सिंह परिहार द्वारा पेम्पलेट्स, बेनर,पोस्टर आदि वितरित किये जाकर नशा न करने की शपथ दिलवाई गई। उक्त रैली के माध्यम से आमजन को नशें के दुष्प्रभावों एवं नशें से दूर रहने की समझाईश दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद राहुल राठौर, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा निकीता सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी, एनसीसी केडेट्स, ग्राम/नगर रक्षा समिति सदस्य एवं आमजन उपस्थित रहंे।
जिला नीमच में उक्त अभियान के अर्न्तगत सभी थाना क्षेत्रों में नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है। आज दिनांक 21.07.2025 को जिले के पुलिस थाना नीमच केंट अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2, थाना नीमचसिटी क्षेत्र अन्तर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय ग्राम गिरदौड़ा, थाना जीरन में टेलेन्ट अकादमी हॉयर सैकेन्ड्री स्कुल, थाना मनासा में ग्रीन फिल्ड़ स्कुल, थाना रामपुरा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम बैसला, थाना कुकडेंश्वर में शासकीय प्राथमिक चिकित्सालय, थाना जावद में विक्रम फैक्ट्री खोर, थाना रतनगढ़ में सीएम राईज स्कुल रतनगढ़ एवं थाना सिंगोली में शासकीय महाविद्यालय सिंगोली में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाकर छात्रों एवं आम नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्पपरिणामों से अवगत कराया जाकर नशा नहीं करने की शपथ दिलवाई गई।
नीमच पुलिस की अपील - नीमच पुलिस आमजन से यह अपील करती है कि यह अभियान समाज को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है, आमजन से भी आग्रह है कि वे इस पहल में सहभागी बने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।