नीमच - ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में वृहद में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
मौके पर विवेक खण्डेलवाल (पत्रकार, नगर नागरिक सुझाव समिति, समाज सेवी, पर्यावरण प्रेमी) ने भविष्य के लिए वृक्षारोपण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करने, ऑक्सीजन छोड़ने,जलवायु परिवर्तन को कम करने,मिट्टी के क्षरण को रोकने और वन्यजीवों के लिए आवास प्रदान करने में पेड़ों की भूमिका पर प्रकाश डाला। वृक्षारोपण अभियान में न केवल पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा दिया बल्कि छात्रों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी पैदा की गई।
छात्रों को इस तरह की गतिविधियों में शामिल पर्यावरण के प्रति जागरूक नागरिक बनाने का प्रयास किया गया। स्कूल के प्राचार्य सुशील कुमार ने बच्चों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी गई व बच्चों को पर्यावरण के लिए पोधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। निदेशिका डॉ.गरिमा चौरसिया ने सभी बच्चों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया।
पेड़ हमें अनेक पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक लाभ प्रदान करते हैं और एक जीवंत एवं टिकाऊ जीवन का एक महत्वपूर्ण आधार हैं।
वे मृदा अपरदन को रोकने, पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विद्यालय का प्रयास पर्यावरण मित्रता और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए सराहनीय रहा। छात्रों ने अधिक से अधिक पेड़ लगाने और अपने दोस्तों व परिवारजनों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करने की शपथ ली।