KHABAR: हरदा में करणी सेना प्रमुख की गिरफ्तारी का विरोध, मन्दसौर के मल्हारगढ़ में समर्थकों ने प्रशासन और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, पढ़े खबर

MP 44 NEWS July 14, 2025, 5:07 pm Technology

मंदसौर - मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में रविवार शाम करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने हरदा पुलिस प्रशासन और भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। करणी सेना परिवार के मुखिया जीवन सिंह शेरपुर और अन्य कार्यकर्ताओं की हरदा में हुई गिरफ्तारी के विरोध में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बलपूर्वक लाठीचार्ज किया, जो सरासर गलत है। कार्यकर्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। यह नेता रहे मौजूद मल्हारगढ़ बस स्टैंड पर हुए प्रदर्शन में प्रताप सिंह सोलंकी, देवेंद्र सिंह शक्तावत, राजेंद्र सिंह शक्तावत, विजय पाल सिंह, जितेंद्र सिंह बोरखेड़ी, कृष्णपाल सिंह और जयदेव सिंह शक्तावत समेत करणी सेना के कई कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने जीवन सिंह के समर्थन में नारेबाजी की।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });