KHABAR: जिले में अब तक औसत 357.3 मि.मी. वर्षा दर्ज, पढ़े खबर

MP 44 NEWS July 14, 2025, 4:03 pm Technology

नीमच - जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 357.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 215.3मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जुन से इस वर्ष अब तक नीमच में 330.5 मि.मी., जावद में 413 मि.मी., सिंगोली में 458 मि.मी. एवं मनासा में 228 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 198 मि.मी.जावद में 238 मि.मी.एवं मनासा में 210 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जिले में 14 जुलाई 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 9.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 20 जावद में 3 एवं मनासा में 5 मि.मी व सिंगोली में 9 मि‍.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });