BIG_NEWS : कर्नाटक के राज्यपाल पहुंचे चित्तौड़गढ़, श्री सांवलिया जी के दर्शन से पहले विधायक श्रीचंद कृपलानी ने की अगुवानी,पढ़े खबर

MP44NEWS October 5, 2024, 12:36 pm Technology

निम्बाहेड़ा - कर्नाटक राज्य के राज्यपाल थावरचंद गहलोत का शुक्रवार शाम नीमच-चित्तौड़ बाइपास पर स्थित एक रिसॉर्ट में विधायक श्रीचंद कृपलानी ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मध्यप्रदेश से मेवाड़ के प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलिया जी के दर्शन के लिए जाते समय विधायक कृपलानी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने होटल एवं रिसॉर्ट दी रोज पर राज्यपाल गहलोत का गुलदस्ता भेंट कर, उपरना और मेवाड़ी पगड़ी धारण कर स्वागत किया। इस दौरान मध्यप्रदेश के नीमच के विधायक दिलीप सिंह परिहार भी राज्यपाल गहलोत के साथ मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि महामहिम राज्यपाल थावरचंद गहलोत और विधायक श्रीचंद कृपलानी एक साथ सांसद रह चुके हैं। इसी आत्मीयता के कारण कृपलानी के आग्रह पर राज्यपाल गहलोत ने निम्बाहेड़ा में अल्प प्रवास के दौरान आतिथ्य स्वीकार किया और पुराने संस्मरण याद कर कई मुद्दों पर सारगर्भित चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्व नगर महामंत्री वीरेश चपलोत, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक गजेंद्र नवलखा, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, नीलेश मेहता, कमलेश बुनकर, नगर मंत्री पुष्कर सोनी, मुकेश बम, उपाध्यक्ष महिपाल सिंह राणावत, नीलेश खेरोदिया, सतीश बाबेल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, भाजपा ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गोपाल वैष्णव, पार्षद अविनाश गोठवाल, सरपंच राजेश धाकड़, सरपंच प्रतिनिधि अम्बालाल मीणा, सत्यप्रकाश मेनारिया, अनिल आंजना, दीपक साहू सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर, उपरना ओढ़ाकर एवं मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });