BIG_NEWS : गर्भगृह से भगवान महाकाल के दर्शन करेंगे उप राष्ट्रपति धनखड़, मंदिर में रेड कार्पेट बिछाकर होगा स्वागत, कालिदास समारोह का करेंगे शुभारंभ, पढ़े खबर

MP44NEWS November 6, 2024, 2:07 pm Technology

उज्जैन - उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 12 नवम्बर को उज्जैन में कालिदास समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए भी जाएंगे। उप राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बुधवार को मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और निर्देश जारी किए। वहीं महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने भी मंदिर में उप राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों के लिए कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर सभी तैयारी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उज्जैन में दो घंटे रहेंगे। वे मंगलवार (12 नवंबर) को दो बजे उज्जैन आएंगे और करीब चार बजे वापस लौट जाएंगे। हालांकि अभी तक प्रशासन ने उनके दौरे का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी नहीं किया है। लेकिन माना जा रहा है कि उज्जैन पहुंचने पर उप राष्ट्रपति सबसे पहले दो बजे महाकाल मंदिर में दर्शन करने जाएंगे। तीन बजे उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ ने बताया कि उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मंदिर में आगमन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई हैं। उप राष्ट्रपति नंदी द्वार से प्रवेश कर महाकाल लोक देखते हुए मंदिर में प्रवेश करेंगे। उप राष्ट्रपति पहली बार उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने आ रहे हैं। उनके आगमन पर प्रवेश द्वार से लेकर पूरे मंदिर में सजावट की जाएगी। भगवान महाकाल के गर्भगृह और नंदी हाल में फूलों से साज-सज्जा की जाएगी। उप राष्ट्रपति के लिए मंदिर में नए बने शिखर दर्शन की छत के नीचे एक ग्रीन रूम तैयार किया जा रहा है। उनके लिए मंदिर में रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। उप राष्ट्रपति गर्भगृह के अंदर से दर्शन करेंगे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });