KHABAR: जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है-साध्वी सत्या सिद्धा गिरी जी महाराज, पढ़े MP44NEWS पर खास खबर

MP 44 NEWS July 26, 2025, 7:16 pm Technology

नीमच - जिस घर में मां बहन बेटी का आदर किया जाता हो उस घर में सुख समृद्धि का वास होता है। जिस परिवार में सद्भावना होती है। वहां सृमधि रहती है। जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है ।यह बात परम पूज्य दीदी मां ऋतंभरा जी की शिष्या पूज्य आचार्य सुश्री साध्वी सत्या सिद्धा गिरी जी महाराज साहब ने कहीं।वेओम शिव भक्त मंडल , अग्रवाल विकास समिति एवं अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच के संयुक्त तत्वाधान में क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं व विश्व शांति की कामना से ‌ गोमाबाई रोड स्थित सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि भजन करने वाला व्यक्ति संसार में सबसे अधिक सुखी रहता है। 12 ज्योतिर्लिंग तृतीय दर्शन करने का अपना अलग महत्व होता है। प्रत्येक संतान को अपने माता-पिता और बुजुर्गों से आज्ञा लेकर ही कोई भी बड़ा कार्य करना चाहिए । तभी जीवन में सफलता का सुख मिलता है। जिस राज्य में यज्ञ होता है उस राज्य में यदि को एक भी व्यक्ति भूखा रहे तो भैया की सफल नहीं होता है .... ये थे धार्मिक प्रसंग.... .... धर्म सभा में साध्वी सत्या सिद्धा गिरी द्वारा... आदि धार्मिक विषयों का वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया। ..... पार्थिव अभिषेक में सहभागी बने श्रद्धालु भक्त, ..... 20 से 26 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक तथा सुबह 9 से 11 बजे तक रुद्राभिषेक का आयोजन विद्वान आचार्य पंडितों के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त सहभागी बने। इस अवसर पर संरक्षक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जैन पप्पू, समाजसेवी संतोष चोपड़ा, मनोहर सिंह लोढ़ा, उधोगपति कैलाश धानुका ,निशा धानुका , रानी राणा, ओम शिव भक्त मंडल नीमच के अध्यक्ष शिवनारायण गर्ग, राम गौडबोले, कोषाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया सचिव छाया वीरेंद्र जायसवाल, संयोजक प्रहलाद राय गर्ग दड़ोली वाला, जगदीश शर्मा, धनश्याम शर्मा,सुनिल सिंहल, संजय गोहर, पारस जैन,अजय भटनागर,अजय जायसवाल, मयंक जायसवाल, अर्जुन सिंह जायसवाल, अन्नपूर्णा सेवा न्यास नीमच , अग्रवाल विकास समिति के गोपाल गर्ग आदि बड़ी संख्या में समाज जन व श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });