मंदसौर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने से बादल छाए हुए हैं। हवाओं का रुख भी बदल हुआ है इससे तापमान में हल्का उछाल है। दिन का तापमान सामान्यतः अधिक है यह फरवरी माह का ट्रेंड भी है जब तापमान में उतार चढ़ाव होता है।
वर्तमान में जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के आसपास बना हुआ है। 5 फरवरी के बाद तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है। मौसम जानकारों के अनुसार वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है।
वहीं 3 फरवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसके असर से बादल छाए रहेंगे हालांकि बारिश की सम्भावना नहीं बन रही लेकिन तापमान में बढ़ोतरी होगी। सिस्टम के गुजरने के बाद तापमान ही हल्की गिरावट आएगी।