KHABAR: ज्ञानोदय में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया, पढ़े खबर

MP 44 NEWS July 11, 2025, 5:33 pm Technology

नीमच - नीमच ज्ञानोदय संस्थान द्वारा संचालित ज्ञानोदय विश्वविद्यालय एवं बाल कवि बैरागी महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने मध्य प्रदेश शासन द्वारा ऑनलाइन प्रसारित गुरु पूर्णिमा महोत्सव का अवलोकन किया। तत्पश्चात, प्रोफेसर संदीप मूदड़ा ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु की कृपा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। मन की चंचलता गुरु की कृपा से ही संभव हो सकती है। गुरु के मार्गदर्शन में ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करने से विद्यार्थियों को सफलता मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बाल कवि बैरागी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र शक्तिवत ने वर्तमान गुरु-शिष्य संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रद्धा के बिना न तो गुरु का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है और न ही ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है, इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को श्रद्धा के साथ ज्ञान की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सुरेन्द्र पाण्डेय एवं ज्ञानोदय मैनेजमेंट ऑफ टेक्नोलॉजी के उप प्राचार्य डॉ. विनीत डाबर ने भी विद्यार्थियों का ज्ञानवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभाग की सहायक प्रोफेसर किरण नाहटा ने किया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });