निंबाहेड़ा -
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के 23 जुलाई को निंबाहेड़ा दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने शुक्रवार को व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में हेलीपैड का जायजा लिया। साथ ही रूट मार्ग और कृषि उपज मंडी प्रांगण में अहिल्याबाई स्मारक लोकार्पण स्थल का भी निरीक्षण किया।
एसपी जोशी ने कार्यक्रम सभा स्थल की व्यवस्थाओं को भी देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान पूर्व विधायक अशोक नवलखा और नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी मौजूद रहे। क्रेता व्यापार संघ से अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा और महामंत्री देवकरण समदानी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के समय नीलेश मेहता भी साथ थे। पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव और कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।