KHABAR : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जन्मजयंती पर हुआ पदयात्रा का आयोजन, पढ़े खबर

MP 44 NEWS August 21, 2024, 1:14 pm Technology

नीमच - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जन्मजयंती पर जनपद क्षेत्र 13 में सदस्य प्रतिनिधि दिग्विजयसिंह आमलीखेड़ा द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में सद्भावना-पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में हनुमानतिया पंवार के दलित बस्ती में स्व राजीव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर हुई तत्पश्चात यात्रा सिरखेड़ा, ढाबा, लसुड़ी तंवर होते हुए जवासा में समापन हुआ। यात्रा में जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौरसिया , द्वेय ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद सिंह , बलवंत पाटीदार, वरिष्ठ नेता नाथू सिंह , ब्रजेश सक्सेना , सेवादल जिलाध्यक्ष गजेन्द्र यादव , अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष हिदायदुल्लाह खान, दशरथ सिंह जवासा, यश लोहार , द्वेय सरपंच दशरथ सिंह उमाहेड़ा (आमलीखेड़ा) व जोरावर सिंह (लसूड़ी तंवर), बलवंत सिंह, द्वेय मंडलम अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण नागदा व राकेश उपाध्याय, महेश नंदवाना (मनासा) द्वेय सेक्टर अध्यक्ष अर्जुन चावड़ व दिलीप मेघवाल व अन्य कई वरिष्ट कांग्रेसजन व क्षेत्र के नेता सम्मलित हुए। यात्रा में जिलाकांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, दिग्विजयसिंह आमलीखेड़ा, वरिष्ठ नेता, ब्रजेश सक्सेना, महेश नंदवाना, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह आदि में संबोधित किया। यात्रा में ढाबा ग्राम में सहभोज का आयोजन जांबाज़ साथी जगदीश जी धनगर के द्वारा किया गया।

Related Post

window.OneSignal = window.OneSignal || []; OneSignal.push(function() { OneSignal.init({ appId: "6f6216f2-3608-4988-b216-8d496a752a67", }); });