नीमच - जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष विमल शर्मा ने एक प्रेस नोट में बतलाया कि भारत के पुर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की जन्मजयंती पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया जी के नेतृत्व में 20 अगस्त सांय 4 बजे हनुमंतिया पंवार से विशाल पदयात्रा का आयोजन रखा गया है जिसमें जिला कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस, युवक कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस,एन एस यू आइ जनप्रतिनिधि कांग्रेस की सभी इकाइयों को पदयात्रा कार्यक्रम में उपस्थित होना अनिवार्य है जिला कांग्रेस कार्यालय नीमच से दोपहर तीन बजे कांग्रेस जन हनुमंतिया पंवार के रवाना होंगे जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष विमल शर्मा ने कांग्रेस जनो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने की कपिल की है